Get App

Trent Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 21% बढ़ा, रेवेन्यू में 18% का इजाफा

Trent Q1 Results: जून 2026 तिमाही में ट्रेंट लिमिटेड के कुल खर्च 5,082.96 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4,368.59 करोड़ रुपये के थे। ट्रेंट में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 37.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 2:50 PM
Trent Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 21% बढ़ा, रेवेन्यू में 18% का इजाफा
Trent के Westside, Zudio और Star जैसे ब्रांड्स के तहत रिटेल स्टोर हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर करीब 21 प्रतिशत बढ़कर 519 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 429.69 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 17.8 प्रतिशत बढ़कर 5754.71 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 4883.48 करोड़ रुपये था। ट्रेंट, टाटा ग्रुप का फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस है। कंपनी के Westside, Zudio जैसे ब्रांड्स के तहत फैशन रिटेल स्टोर हैं। वहीं स्टार, कंपनी का सुपरमार्केट कॉन्सेप्ट वाला फूड और ग्रॉसरी बिजनेस है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 5,082.96 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4,368.59 करोड़ रुपये के थे। कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 848 करोड़ रुपये रहा। ट्रेंट में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 37.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

ट्रेंट ने जून 2026 तिमाही में देश में और देश के बाहर 22 जूडियो स्टोर खोले। वहीं वेस्टसाइड स्टोर्स में 1 का इजाफा किया। इसके बाद जूडियो स्टोर्स की कुल संख्या 982 (7 UAE में) और वेस्टसाइड स्टोर्स की कुल संख्या 301 हो गई है। इसके अलावा अन्य स्टोर्स की संख्या 29 है। स्टार पोर्टफोलियो के तहत तिमाही के दौरान 5 नए स्टोर जोड़े गए। इसके बाद स्टार स्टोर्स की संख्या अब 12 शहरों में 86 हो गई है।

ट्रेंट के शेयरों में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें