Trent Q2 Update: टाटा की कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹5788 करोड़ पहुंचा, Zudio के स्टोर 1000 के पार

Trent Q2 Update: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 23 फीसदी बढ़ा है। Zudio के स्टोर भी 1000 के पार पहुंच गए हैं। हालांकि शेयर ने एक साल में 18.93 फीसदी नेगेटिव रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 8:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार को Trent का शेयर 0.86% गिरकर ₹2,575 पर बंद हुआ।

Trent Q2 Update: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd ने सितंबर 2026 तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 23% बढ़कर ₹5,788 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹4,724 करोड़ था।

चालू वित्त वर्ष FY27 की पहली छमाही में भी कंपनी का कारोबार मजबूत रहा। अप्रैल-सितंबर के दौरान रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹11,454 करोड़ पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह ₹9,505 करोड़ था।

मर्चेंडाइज बिक्री में भी 23% की ग्रोथ


अन्य ऑपरेटिंग इनकम को छोड़कर मर्चेंडाइज की बिक्री से मिलने वाला रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 23% बढ़ा। वहीं, FY27 की पहली छमाही में इसमें 21% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सितंबर तिमाही में Trent ने अपने Zudio ब्रांड का 1,000वां स्टोर भी खोल दिया। 30 सितंबर 2026 तक Westside, Zudio और कंपनी के दूसरे लाइफस्टाइल ब्रांड्स को मिलाकर कुल स्टोर की संख्या 1,342 हो गई।

कितने नए स्टोर खुले?

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने नेट आधार पर 10 नए Westside और 17 नए Zudio स्टोर खोले। FY27 की पहली छमाही में Trent ने कुल 11 Westside और 36 Zudio स्टोर जोड़े।

Trent के शेयरों का हाल

सोमवार को Trent का शेयर 0.86% गिरकर ₹2,575 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 1.03% चढ़ा है। हालांकि, 1 साल में इसने 18.93% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 91.53 हजार करोड़ रुपये है।

Trent का बिजनेस क्या है?

Trent टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी है। यह Westside, Zudio और दूसरे लाइफस्टाइल ब्रांड्स के जरिए कपड़े, फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचती है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से अपने रिटेल स्टोर नेटवर्क के जरिए चलता है। 30 सितंबर 2026 तक Trent के Westside, Zudio और अन्य ब्रांड्स को मिलाकर 1,342 स्टोर थे।

HDFC Bank में आ सकती है जोरदार तेजी! Emkay ने 74% तक उछाल का अनुमान दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।