Get App

40 रुपये तक उछल सकता है ये शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

Trent पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इस शेयर में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 30-40 रुपये तक उछल सकता है। Q1 नतीजों के बाद घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है

Yatin Motaअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 4:03 PM
40 रुपये तक उछल सकता है ये शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग
INDIGO पर डीलर्स ने खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। उनका कहना है कि स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए

Dealing Room Check : कमजोर ग्लोबल संकेतों और कल क्रेडिट पॉलिसी से पहले बाजार में गिरावट नजर आई। बैंक शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में आज भी आउटपरफॉर्मेंस नजर आया। वहीं भारत फोर्ज (BHARAT FORGE) ने अच्छे नतीजे पेश किये। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28 परसेंट बढ़ा। जबकि कंपनी की आय में 21 परसेंट का उछाल देखने को मिला। मार्जिन में भी करीब 1 परसेंट का उछाल नजर आया। कंपनी का शेयर नतीजों के बाद शेयर दो परसेंट उछल गया। रियल्टी सेक्टर के शेयरों में गिरावट की वजह से गोदरेज प्रॉपर्टी (GODREJ PROPERTY), DLF और शोभा (SOBHA) जैसे शेयर फिसले। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जमकर खरीदारी हुई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को ट्रेंट और इंडिगो के शेयर में खरीदारी करने की राय दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने ट्रेंट के शेयर में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उनका मानना है कि ये शेयर 30-40 रुपये तक चल सकता है। शेयर में Q1 नतीजों के बाद घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। नतीजों बाद EPS में 8-10% का अपग्रेड संभव है। ऐसा एनालिस्ट का मानना है।

Bharat Forge Q1 results: शुद्ध मुनाफा 34% बढ़कर हुआ 213 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 36% का इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें