टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 4 जून को पिछली क्लोजिंग से 35 प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सच में शेयर क्रैश हुआ है? अगर नहीं तो फिर भाव इतना कम क्यों दिख रहा है। इसका जवाब है बोनस इश्यू। दरअसल ट्रेंट अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। इसके चलते शेयर 4 जून को एक्स—बोनस ट्रेड कर रहा है। लिहाजा शेयर की कीमत एडजस्ट हुई है।
