Get App

Trident Q4 Results: टेक्सटाइल कंपनी का मुनाफा 23% गिरा, फिर भी डिविडेंड का ऐलान

Trident Q4 Results: टेक्सटाइल और पेपर कंपनी Trident का मार्च तिमाही मुनाफा 23% गिर गया। रेवेन्यू और EBITDA में भी कमजोरी रही, लेकिन मार्जिन सुधरा। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड घोषित किया और 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 19, 2026 पर 8:35 PM
Trident Q4 Results: टेक्सटाइल कंपनी का मुनाफा 23% गिरा, फिर भी डिविडेंड का ऐलान
Trident Limited के बोर्ड ने FY27 के लिए 50 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Trident Q4 Results: कपड़ा और पेपर बनाने वाली Trident Limited ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.5% गिर गया। हालांकि इस दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में कुछ सुधार देखने को मिला।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 102 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 133.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में भी गिरावट

मार्च तिमाही में Trident का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 12.4% गिरकर 1,632.5 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,864.3 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों पर दबाव देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें