Trident Techlabs की धमाकेदार लिस्टिंग! IPO प्राइस से 180% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशक मालामाल

Trident Techlabs IPO Listing: ट्राइडेंट टेकलैब के शेयरों ने शुक्रवार 28 दिसंबर को धमाकेदार तरीके से स्टॉक मार्केट में एंट्री की। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 180% प्रीमियम पर लिस्ट हुए है। यह आईपीओ NSE SME पर 98.15 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। पिछले हफ्ते खुले इस आईपीओ को निवेशकों ने 502.64 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था।

अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 10:45 AM
Trident Techlab IPO Listing: इस आईपीओ को निवेशकों ने 502.64 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था

Trident Techlabs IPO Listing: ट्राइडेंट टेकलैब्स के शेयरों ने शुक्रवार 28 दिसंबर को धमाकेदार तरीके से स्टॉक मार्केट में एंट्री की। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 180% प्रीमियम पर लिस्ट हुए है। यह आईपीओ NSE SME पर 98.15 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। पिछले हफ्ते खुले इस आईपीओ को निवेशकों ने 502.64 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था। Trident Techlab  ने एसएमई रुट के जरिए अपना IPO लाया था और इसके शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का आईपीओ 21 से 26 दिसंबर के बीच बोली के लिए खुला था।

NSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने आईपीओ के जरिए कुल 45,80,000 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदल में उसे 2,30,21,00,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी।

रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 1,000 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। ट्राइडेंट टेकलैब्स ने रिटेल निवेशकों के लिए 15,48,000 शेयरों को बोली के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 1,63,99,96,000 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। NII के लिए आरक्षित हिस्से को 800 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। एनआईआई सेगमेंट में कंपनी ने 6,64,000 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उस 56,73,04,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stocks: कम समय में ही मल्टीबैगर बना यह टाटा शेयर, अब ब्रोकरेज ने भी लगा दिया दांव, आपने लगाया?

कंपनी के बारे में

ट्राइडेंट टेकलैब्स ने साल 2000 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। यह एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटोमोटिव, टेलीकम्युनिकेशंस, सेमीकंडक्टर और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्रीज को टेक सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह कंपनी मुख्य रूप से दो क्षेत्र में काम करती है। पहला इंजीनियरिंग सॉल्यूंश, जिसमें यह इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन, इम्बेडेड सिस्टम्स आदि को लेकर कंसल्टिंग और टेक्निकल सॉल्यूशं मुहैया कराती है। वहीं दूसरा पावर सिस्टम सॉल्यूशंस है, जिसमें यह इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों और स्मार्ट ग्रिड इंटीग्रेशन से जुड़े सॉल्यूशंस देने वाले प्रोडक्ट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को अपनी सेवाएं देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।