Multibagger Stocks: कम समय में ही मल्टीबैगर बना यह टाटा शेयर, अब ब्रोकरेज ने भी लगा दिया दांव, आपने लगाया?

Tata Group Stocks: टाटा का एक शेयर कम समय में ही मल्टीबैगर साबित हुआ है। तीन साल में इसने निवेशकों की पूंजी 2336 फीसदी से अधिक बढ़ा दी है। शॉर्ट टर्म में भी इसने मालामाल किया है और इस साल 11 महीने में इसने 69 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मजबूत फंडामेंटल देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इसकी कवरेज शुरू कर दी है

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
Tejas Networks के शेयर 30 जनवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर 510.05 रुपये पर थे। इस लेवल से 9 महीने में यह 84 फीसदी से अधिक उछलकर 18 अक्टूबर 2023 को यह 939 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Group Stocks: कोरोना महामारी के दौरान अच्छे-अच्छे शेयर फर्श पर आ गए थे। हालांकि उस समय जिन निवेशकों ने अच्छे-अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में पैसे लगाए, उन्हें अच्छा रिटर्न मिला। ऐसा ही एक शेयर है टाटा ग्रुप के तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) का जो कम समय में ही मल्टीबैगर (Multibagger Stocks) साबित हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान 3 अप्रैल 2020 को यह 35.40 रुपये पर था और अब यह 862.40 रुपये पर है यानी साढ़े तीन साल में इसने निवेशकों की पूंजी 2336 फीसदी से अधिक बढ़ा दी है। शॉर्ट टर्म में भी इसने मालामाल किया है और इस साल 11 महीने में इसने 69 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मजबूत फंडामेंटल देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इसकी कवरेज शुरू कर दी है।

    ब्रोकरेज ने कितना दिया है टारगेट प्राइस

    सितंबर तिमाही के आखिरी में तेजस का ऑर्डरबुक करीब 9270 करोड़ रुपये का था। अब ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में इसे और तगड़े ऑर्डर्स मिलेंगे। ओवरऑल वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2028 में यह 29200 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरा कर सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक सरकार घरेलू मैनुफैक्चरिंग पर जिस तरह से जोर दे रही है, उससे तेजस नेटवर्क्स को फायदा मिलेगा। पीएलआई स्कीम; बीएसएनएल, भारतनेट और रेलवेज पर भारी खर्च; क्रिटिकल इंफ्रा और प्राइवेट सेक्टर में बढ़ती मांग और चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट को रिप्लेस करने के वैश्विक कदम से इसे फायदा मिलेगा।


    झुग्गीबस्ती धारावी बन पाएगी मुंबई का चमकता चेहरा? Adani Group को सुलझानी होंगी ये तीन दिक्कतें

    इसके अलावा कॉम्पटीटरस् की तुलना में कम लागत में आरएंडडी, वायरलेस सॉल्यूशंस के लिए सांख्य लैब्स के अधिग्रहण, सीईओ आनंद आत्रे के 35 साल के अमेरिकी अनुभव के दम पर नए संपर्क और टाटा की बाकी कंपनियों से मौकों के दम पर इसके कारोबार को अच्छा सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ब्रोकरेज का मानना है कि टाटा ग्रुप की सेमीकंडक्टर में एंट्री से भी इसके कारोबार को सपोर्ट मिल सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 में इस वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 5 गुना अधिक हो सकता है। इन सब बातों को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज Emkay Global ने 1050 रुपये के टारगेट पर खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है।

    SBI और HDFC Bank हुए और महत्वपूर्ण, RBI की इस सूची में ICICI Bank भी कायम

    Tejas Networks ने कैसा दिया है रिटर्न

    तेजस नेटवर्क्स के शेयर 30 जनवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर 510.05 रुपये पर थे। इस लेवल से 9 महीने में यह 84 फीसदी से अधिक उछलकर 18 अक्टूबर 2023 को यह 939 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी थम गई और फिलहाल इस लेवल से यह 8 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है। हालांकि ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से यह इस रिकॉर्ड हाई को क्रॉस कर सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।