Trump Tariff Impact: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया है। इसका असर गिफ्ट निफ्टी पर भी दिखा, जिसमें गिरावट दर्ज हुई। बुधवार रात 22:07 बजे गिफ्ट निफ्टी 96.50 अंक या 0.39% गिरकर 24,784.50 पर था। एक वक्त यह 200 अंक तक गिर गया था। बीते एक सप्ताह में इसमें लगभग 0.8% की कमजोरी आई है।