Get App

कब तक गिरेगा शेयर बाजार? ट्रंप टैरिफ से मची तबाही, सेंसेक्स दो दिन में 1500 अंक टूटा

Share Markets: अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ का भारतीय शेयर बाजारों पर पिछले दो दिनों से साफ असर नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी आज 28 अगस्त को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 706 अंक या 0.9% गिरकर 80,080.57 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 211 अंकों का गोता लगाकर 24,500 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1,500 अंकों से ज्यादा टूट चुका है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 6:26 PM
कब तक गिरेगा शेयर बाजार? ट्रंप टैरिफ से मची तबाही, सेंसेक्स दो दिन में 1500 अंक टूटा
Share Markets: एंजल वन के ओशो कृष्णन का कहना है कि शेयर बाजार की गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही

Share Markets: अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ का भारतीय शेयर बाजारों पर पिछले दो दिनों से साफ असर नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी आज 28 अगस्त को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 706 अंक या 0.9% गिरकर 80,080.57 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 211 अंकों का गोता लगाकर 24,500 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1,500 अंकों से ज्यादा टूट चुका है।

निफ्टी बैंक भी दबाव में रहा और 630 अंकों की गिरावट के साथ 53,820.35 पर बंद हुआ। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, केवल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ही हरे निशान में बंद हुआ।

शेयर बाजार की अब आगे कैसी रहेगी चाल?

एंजल वन के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्णन का कहना है कि शेयर बाजार की गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही। निफ्टी अपने 100-दिनों के EMA के नीचे फिसल गया है, जिससे चार्ट पर बेयरिश मोमेंटम बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें