अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को इंडिया पर 25 फीसदी टैरिफ और पेनाल्टी लगाने का ऐलान किया। इसका असर 31 जुलाई को मार्केट पर पड़ा। मार्केट सुबह में बड़ी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स क्रैश कर गया, जबकि निफ्टी 185 प्वाइंट्स लुढ़का। हालांकि, दोपहर बाद बाजार काफी हद तक संभलने में कामयाब रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैरिफ का असर मार्केट्स पर बने रहने की उम्मीद है।
