Trust Fintech IPO Listing: 41% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

Trust Fintech IPO Listing: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी ट्रस्ट फिनटेक (Trust Fintech) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 108 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 101 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए इसके पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 4:20 PM
Trust Fintech IPO Listing: ट्रस्ट फिनटेक का ₹63.45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 मार्च तक खुला था। आज इसकी NSE SME पर लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trust Fintech IPO Listing: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी ट्रस्ट फिनटेक (Trust Fintech) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 108 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 101 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 143.25 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.83 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Trust Fintech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 150.40 रुपये (Trust Fintech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 48.91 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Trust Fintech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    ट्रस्ट फिनटेक का ₹63.45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 108.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 65.38 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 244.48 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 75.10 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 62.82 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नागपुर में अतिरिक्त डेवलपमेंट फैसिलिटी सेटअप करने, फिट आउट के इंस्टॉलमेंट और इंटीरियर डिजाइन; हार्डवेयर में निवेश और आईटी इंफ्रा को अपग्रेड करने; मौजूदा प्रोडक्ट के मेंटेनेंस और अपग्रेडिंग; बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स और मार्केटिंग खर्चों; और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Trust Fintech के बारे में

    वर्ष 1998 में बनी ट्रस्ट फिनटेक एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है। यह कॉमर्शियल, कोऑपरेटिव बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को 10 से अधिक बैंकिंग प्रोडक्ट्स ऑफर करती है जैसे कि कोर बैंकिगं, लोन ओरिजिनेशन, जीएसटी कंप्लॉयंस, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, एसएपी बी1 सर्विसेज, एटीएम रीकॉन्सिलेशन, एंट्री-मनी लॉन्ड्रिंग, एजेंसी बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग। इसका कारोबार भारत के अलावा नेपाल, कैलिफोर्निया, तंजानिया, घाना, लाइबेरिया, जिम्माब्वे समेत 25 से अधिक देशों में फैला हुआ है। दुनिया भर में BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) में इसके 200 से अधिक ग्राहक हैं।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 2.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में घटकर 1.34 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि अगले ही वित्त वर्ष 2023 में स्थिति तेजी से सुधरी और मुनाफा 4.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव रहा। वित्त वर्ष 2021 में इसे 24.17 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था जो अगले वित्त वर्ष में गिरकर 18 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि वित्त वर्ष 2023 में यह उछलकर 22.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 7.28 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 18.88 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Rahul Gandhi Portfolio: पिडिलाइट और बजाज फाइनेंस समेत 24 स्टॉक्स हैं पोर्टफोलियो में, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी किया है निवेश

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।