TTK Prestige Share Buyback: प्रेस्टीज ब्रांड वाली कंपनी वापस खरीदेगी ₹200 करोड़ के शेयर, स्टॉक ने छुआ 52 वीक का नया हाई

TTK Prestige Share Buyback: टीटीके प्रेस्टीज का शेयर बीएसई पर 2 अगस्त को सुबह बढ़त के साथ 958.10 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 6 प्रतिशत तक चढ़ा और 1011 रुपये पर 52 सप्ताह का नया हाई ​क्रिएट हुआ। टीटीके प्रेस्टीज लगभग 7 वर्षों बाद शेयर बायबैक करने जा रही है। आखिर बार बायबैक 2017 में हुआ था

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TTK Prestige ने शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त 2024 तय की है।

TTK Prestige Share Price: हाउसहोल्ड अप्लायंसेज इंडस्ट्री की कंपनी और प्रेस्टीज ब्रांड की ओनर टीटीके प्रेस्टीज अपने शेयरहोल्डर्स से 16,66,667 फुली पेड अप इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने वाली है। यह बायबैक 200 करोड़ रुपये का रहेगा। शेयर बायबैक, टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जा रहा है। इस रूट में कंपनी एक फिक्स्ड प्राइस पर शेयर वापस खरीदती है। बायबैक के लिए Inga Ventures Private Limited को मैनेजर नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके बोर्ड ने 2 अगस्त की मीटिंग में 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 16,66,667 तक फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। यह कंपनी के कुल पेड अप इक्विटी शेयरों के 1.20 प्रतिशत तक के बराबर है। बायबैक 1200 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा और कुल 2,00,00,00,000 रुपये का रहेगा।

क्या रखी है​ रिकॉर्ड डेट


TTK Prestige ने शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त 2024 तय की है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बायबैक में अपने शेयर कंपनी को बेच सकेंगे। टीटीके प्रेस्टीज लगभग 7 वर्षों बाद शेयर बायबैक करने जा रही है। आखिर बार बायबैक 2017 में हुआ था।

Morepen Labs ने लॉन्च किया ₹250 करोड़ का QIP, शेयर 5% तक उछला

TTK Prestige के शेयर 52 वीक के नए हाई पर

टीटीके प्रेस्टीज का शेयर बीएसई पर 2 अगस्त को सुबह बढ़त के साथ 958.10 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 6 प्रतिशत तक चढ़ा और 1011 रुपये पर 52 सप्ताह का नया हाई ​क्रिएट हुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 978.95 रुपये पर सेटल हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 13500 करोड़ रुपये है। कंपनी में 26 जुलाई 2024 तक प्रमोटर्स के पास 70.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स में से म्यूचुअल फंड्स के पास 11.24 प्रतिशत और फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स के पास 7.51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।