TTK Prestige के शेयरों में 4% का उछाल, Share Buyback पर जल्द फैसला लेगी कंपनी

पिछले एक महीने में TTK Prestige के शेयरों में करीब 14 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 26 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 19 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में स्टॉक ने 74 फीसदी का मुनाफा कराया है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 2:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TTK Prestige के शेयरों में आज 30 जुलाई को 4 फीसदी तक की तेजी आई है।

TTK Prestige के शेयरों में आज 30 जुलाई को 4 फीसदी तक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.41 फीसदी की बढ़त के साथ 935.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 2 अगस्त को बोर्ड की बैठक में शेयर बायबैक पर फैसला लेगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12,974 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 947.50 रुपये और 53-वीक लो 647.40 रुपये है।

पिछले 7 सालों में दूसरी बार Share Buyback करेगी TTK Prestige

पिछले सात सालों में यह दूसरी बार है जब टीटीके प्रेस्टीज शेयर बायबैक करने जा रही है। पिछला शेयर बायबैक जुलाई 2017 में किया गया था। बता दें कि बायबैक के जरिए कंपनी मौजूदा शेयरधारकों से अपने ही शेयर वापस खरीदती है। कंपनियां बायबैक बाजार में उपलब्ध शेयरों की संख्या को घटाने और बचे हुए शेयरों की वैल्यू को बढ़ाने के लिए करती है।


बायबैक प्राइस को अक्सर शेयरों के लिए फेयर प्राइस माना जाता है और मार्केट प्राइस आमतौर पर बायबैक ऑफर प्राइस की ओर बढ़ता है। केंद्रीय बजट 2024 के बाद शेयर बायबैक पर चर्चा हो रही है। सरकार के फैसले के बाद बायबैक में भाग लेने वाले निवेशकों को आय प्राप्त करते समय अपनी जेब से अधिक टैक्स चुकाना पड़ सकता है।

बजट में Share Buyback पर हुआ था बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार ने बजट में बायबैक पर टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में बायबैक पर कंपनी पर 20 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाता है और निवेशकों को ऐसी आय के लिए कोई अतिरिक्त कर नहीं देना पड़ता। लेकिन नए नियम के तहत 1 अक्टूबर से शेयरहोल्डर्स को टैक्स चुकाना होगा।

पिछले एक महीने में TTK Prestige के शेयरों में करीब 14 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 26 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 19 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में स्टॉक ने 74 फीसदी का मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।