TVS Holdings ने Home Credit India Finance में डाले ₹527 करोड़, शेयरहोल्डिंग बढ़कर हुई 80% से ज्यादा

TVS Holdings ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस अतिरिक्त निवेश का मकसद सब्सिडियरी की ग्रोथ में मदद करना और कैपिटल एडिक्वेसी के सही लेवल को बनाए रखना है। HCIFPL एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
TVS Holdings का पुराना नाम सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड था।

TVS Holdings Ltd ने अपनी सब्सिडियरी होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (HCIFPL) में अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदे हैं। बदले में 526.79 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी को 22.99 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 22.91 करोड़ से ज्यादा या 229,139,017 इक्विटी शेयर अलॉट किए गए। इससे HCIFPL में उसकी कुल शेयरहोल्डिंग बढ़कर 80.39 प्रतिशत हो गई। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

HCIFPL एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के साथ रजिस्टर्ड है। यह रिटेल लेंडिंग सेक्टर में काम करती है। यह पॉइंट-ऑफ-सेल्स और ऑनलाइन, दोनों चैनलों के जरिए कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और कैश लोन देती है। वित्त वर्ष 2025 के लिए HCIFPL का टर्नओवर 2,096.54 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी ने 530.04 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। नेट वर्थ 1,583.04 करोड़ रुपये रही।

TVS Holdings का पुराना नाम सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड था। यह एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग कोर इनवेस्टमेंट कंपनी है और TVS ग्रुप का हिस्सा है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के साथ रजिस्टर्ड है। इसका मुख्य कारोबार ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में लंबे समय के लिए निवेश करना और ऑटोमोटिव पार्ट्स की ट्रेडिंग करना है।


TVS Holdings ने क्यों लगाया यह पैसा

TVS Holdings ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस अतिरिक्त निवेश का मकसद सब्सिडियरी की ग्रोथ में मदद करना और कैपिटल एडिक्वेसी के सही लेवल को बनाए रखना है। आगे कहा कि यह ट्रांजेक्शन एक 'रिलेटेड पार्टी डील' माना जाएगा, क्योंकि HCIFPL कंपनी की ही एक सब्सिडियरी है। इस ट्रांजेक्शन के लिए किसी भी तरह की रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी। यह ट्रांजेक्शन 28 मार्च, 2026 को पूरा हो गया।

TVS Holdings का मार्केट कैप 28300 करोड़ रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 14021.50 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में लगभग 60 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 16,150 रुपये और एडजस्टेड लो 7,755 रुपये है।

देने वाली है 86 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

TVS Holdings के बोर्ड ने हाल ही में वित्त वर्ष 2026 के लिए 86 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट घोषणा के 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

टॉप-10 कंपनियों में से 7 का M-cap ₹1.75 लाख करोड़ घटा, किसने झेला सबसे ज्यादा नुकसान

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 57.95 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 21.20 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 637.30 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 352.16 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।