Get App

TVS Motor Company बांटेगी ₹10 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी फाइनल; शेयर 1% चढ़कर बंद

TVS Motor Company Dividend: इससे पहले टीवीएस मोटर कंपनी ने 27 फरवरी 2024 को 8 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 मार्च 2024 थी। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 7:04 PM
TVS Motor Company बांटेगी ₹10 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी फाइनल; शेयर 1% चढ़कर बंद
TVS Motor Company का शेयर बीएसई पर 20 मार्च को 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 2346.75 रुपये पर बंद हुआ।

TVS Motor Company Stock Price: टूव्हीलर मेकर टीवीएस मोटर कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड पर फैसला 20 मार्च को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान, घोषणा किए जाने के 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

इससे पहले टीवीएस मोटर कंपनी ने 27 फरवरी 2024 को 8 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 मार्च 2024 थी। कंपनी साल 2001 से लगातार डिविडेंड बांट रही है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

TVS Motor Company का शेयर 1 प्रतिशत चढ़ा

टीवीएस का शेयर बीएसई पर 20 मार्च को 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 2346.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 9 प्रतिशत नीचे आया है, वहीं एक सप्ताह में 3 प्रतिशत चढ़ा है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,958.15 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,873.05 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें