Get App

TVS Motor के शेयर में 3% तेजी, क्रिएट किया 52 वीक का नया हाई; बिक्री के शानदार आंकड़ों ने दिया बूस्ट

TVS Motor Company Share Price: दिसंबर 2025 के दौरान TVS ने 481389 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की। दिसंबर महीने में EV की बिक्री सालाना आधार पर 77 प्रतिशत बढ़ गई

Ritika Singhअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 4:14 PM
TVS Motor के शेयर में 3% तेजी, क्रिएट किया 52 वीक का नया हाई; बिक्री के शानदार आंकड़ों ने दिया बूस्ट

टूव्हीलर और थ्रीव्हीलर मेकर TVS मोटर कंपनी लिमिटेड के निवेशकों के लिए 2 जनवरी काफी अच्छी रही। शेयर की कीमत BSE पर​ दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक चढ़कर 3898.95 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 3897 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर में खरीद बढ़ने की वजह है कंपनी की दिसंबर महीने और अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही की बिक्री।

दिसंबर 2025 के दौरान TVS ने 481389 यूनिट्स की बिक्री की। यह एक साल पहले की 321687 यूनिट्स की बिक्री से 50 प्रतिशत ज्यादा है। टूव्हीलर्स की कुल बिक्री सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 461,071 यूनिट हो गई, जो दिसंबर 2024 के दौरान 312,002 यूनिट थी। दिसंबर 2025 में कंपनी के टूव्हीलर्स की देश के अंदर बिक्री सालाना आधार पर 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 330362 यूनिट हो गई। मोटरसाइकिलों की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर 216867 यूनिट और स्कूटरों की बिक्री 48 प्रतिशत बढ़कर 198017 यूनिट हो गई।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और इंटरनेशनल बिजनेस

दिसंबर 2025 के दौरान TVS के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री सालाना आधार पर 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35605 यूनिट दर्ज की गई। इंटरनेशनल बिजनेस की बात करें तो बीते महीने कंपनी ने एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी और आंकड़ा 146022 यूनिट्स पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें