TVS Motor के शेयर 5 दिन में 11% उछले, कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट पर लगाने जा रही है बड़ा दांव

TVS Motor shares: कंपनी इलेक्ट्रिल व्हीकल (EV) पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही टू और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में वह कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है

अपडेटेड Jun 28, 2022 पर 8:06 PM
Story continues below Advertisement
TVS मोटर कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE पर 2.25% बढ़कर 819.50 रुपये पर बंद हुए

भारतीय ऑटोबाइल कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) के शेयर मंगलवार को लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान कंपनी के शेयर एनएसई पर करीब 11 फीसदी चढ़ चुके हैं। TVS मोटर कंपनी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में करीब 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये निवेश के लिए फंड जुटाने की तैयारी में है, जिसके बाद से उसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह इलेक्ट्रिल व्हीकल (EV) पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही टू और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में वह कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है।

TVS मोटर कंपनी के शेयर मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 819.50 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों में करीब 30.23 फीसदी की तेजी आई है। जबकि पिछले 1 सालों में इसके शेयरों ने 33.84 फीसदी का रिटर्न दिया है।


यह भी पढ़ें- GST Council Meeting: टैक्स रेट को तर्कसंगत बनाने की GoM की अंतरिम रिपोर्ट मंजूर

कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित करते हुए TVS के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन वेणु ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों में भारी निवेश करने जा रही है। वेणु ने कहा, "EVs एक बड़ा मौका है और TVS इस मौके को भुनाने के लिए काफी निवेश कर रहा है। जहां भी जाएंगे, हम इसे पार्टनरशिप और सर्विस के साथ करेंगे और हम ग्राहकों स्पेयर पार्ट्स भी ऑफर करेंगे।"

TVS के एमडी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अधिकतर ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने बिजनेस को बढ़ाने पर विचार दी है। इससे पहले मई में TVS मोटर ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।