Get App

TVS Motor के शेयर 5 दिन में 11% उछले, कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट पर लगाने जा रही है बड़ा दांव

TVS Motor shares: कंपनी इलेक्ट्रिल व्हीकल (EV) पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही टू और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में वह कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 8:06 PM
TVS Motor के शेयर 5 दिन में 11% उछले, कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट पर लगाने जा रही है बड़ा दांव
TVS मोटर कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE पर 2.25% बढ़कर 819.50 रुपये पर बंद हुए

भारतीय ऑटोबाइल कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) के शेयर मंगलवार को लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान कंपनी के शेयर एनएसई पर करीब 11 फीसदी चढ़ चुके हैं। TVS मोटर कंपनी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में करीब 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये निवेश के लिए फंड जुटाने की तैयारी में है, जिसके बाद से उसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह इलेक्ट्रिल व्हीकल (EV) पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही टू और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में वह कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है।

TVS मोटर कंपनी के शेयर मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 819.50 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों में करीब 30.23 फीसदी की तेजी आई है। जबकि पिछले 1 सालों में इसके शेयरों ने 33.84 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें