Jana Small Finance Bank में 4.9% हिस्सा खरीदेगी TVS Motor Company, शेयर 5% लुढ़के

TVS Motor Company के बोर्ड ने 18 मई को हुई बैठक में जना होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ शेयर खरीद समझौते को मंजूरी दी। खरीद के 18 मई से 3 महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। डील के तहत TVS मोटर कंपनी 51,60,903 इक्विटी शेयरों को खरीदेगी

अपडेटेड May 18, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
इस सौदे की कुल लागत 193.32 करोड़ रुपये होगी।

टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। इसे 193.32 करोड़ रुपये में हासिल किया जाएगा। टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह खरीद ‘टीवीएस वेणु’ के एक सौदे का हिस्सा है। इसके तहत वॉरंट जारी करके और सेकंडरी बाजार से खरीद के जरिए जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में फुली डायल्यूटेड बेसिस पर 9.9 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी ली जाएगी। इसमें से 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी टीवीएस मोटर कंपनी के पास होगी।

टीवीएस मोटर कंपनी के बोर्ड ने 18 मई को हुई बैठक में जना होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ शेयर खरीद समझौते (SPA) को मंजूरी दी। इसके तहत कंपनी 51,60,903 इक्विटी शेयरों को खरीदेगी, जो 18 मई, 2026 तक जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की पेड अप शेयर कैपिटल के 4.90 प्रतिशत के बराबर हैं। कंपनी ने बताया कि इस सौदे की कुल लागत 193.32 करोड़ रुपये होगी। SPA के तहत, इस खरीद के 18 मई से 3 महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

क्या है TVS VENU


TVS VENU एक संस्थागत प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है। यह मोबिलिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट और लाइफस्टाइल सेक्टर पर फोकस करने वाले एंटरप्राइज को बनाने, उन्हें सहारा देने और उनके विस्तार में मदद करता है। भारत के फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में इसकी मौजूदगी TVS Credit Services के जरिए है। यह एक जानी-मानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है, जो पूरे भारत में लाखों ग्राहकों को कंज्यूमर और रिटेल लोन देती है।

शेयरों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के 31 मार्च, 2026 तक 1.2 करोड़ से ज्यादा ग्राहक थे। इसके 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 822 आउटलेट हैं। इसके पास 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के एडवांस और डिपॉजिट हैं। 18 मई को बैंक का शेयर 5 प्रतिशत टूटा है। मार्केट कैप घटकर 4800 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर एक महीने में 18 प्रतिशत बढ़ा है। इसी तरह टीवीएस मोटर कंपनी का शेयर भी 5 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 3 महीनों में 15 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

ICICI Prudential Life 9% तक लुढ़का, देखा दो साल का लो; प्रमोटर प्रूडेंशियल के हिस्सा बेचने की खबर से बिगड़ा सेंटिमेंट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।