TVS Motor Q2 Results: टीवीएस मोटर ने आज 23 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 663 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 537 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 6 फीसदी से अधिक की तेज गिरावट देखी गई, हालांकि बाद में इसमें रिकवरी भी आई। यह स्टॉक 3 फीसदी की गिरावट के साथ 2582 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
