Stock Market News: इस हफ्ते स्टॉक मार्केट में काफी हलचल दिखने वाली है क्योंकि 15 स्टॉक्स के खास ऐलानों की रिकॉर्ड डेट है। इन कॉरपोरेट इंवेंट्स में डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू हैं। 24 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह में जिन स्टॉक्स के होल्डर्स को डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू के रूप में तोहफा मिलने वाला है, उसमें टीवीएस मोटर कंपनी, आरईसी, मिश्र धातु निगम इत्यादि शामिल हैं। बता दें कि डिविडेंड कंपनी के मुनाफे से शेयरहोल्डर्स को मिलने वाला हिस्सा है तो बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ती है लेकिन शेयर भाव भी उसी हिसाब से एडजस्ट हो जाता है तो ओवरऑल पोर्टफोलियो वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता है। वहीं राइट्स इश्यू की बात करें तो इसके तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स को डिस्काउंट पर शेयरों को खरीदने का मौका मिलता है।
