TVS Supply Chain Shares: टीवीएस सप्लाई चेन के शेयरों पर आज निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी का रुझान दिखा और यह करीब 7% उछल पड़ा। इसके शेयरों को लेकर निवेशक इसलिए बुलिश हुए क्योंकि कंपनी ने इटली के एएलए ग्रुप (ALA Group) के साथ एक एमओयू पर साइन किया है। इसने शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े जिससे अधिकतर तेजी गायब हो गई लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अभी भी यह मजबूत बना हुआ है। आज बीएसई पर यह 1.11% की बढ़त के साथ ₹126.86 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.80% उछलकर ₹134.00 (TVS Supply Chain Share Price) पर पहुंच गया था।
