बजाज ऑटो और TVS के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, छुआ नया 52-वीक हाई, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट प्राइस

Auto Stocks: जेपी मॉर्गन ने TVS मोटर कंपनी की रेटिंग को बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ कर दिया है और इसे 3,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को गुरुवार 22 अगस्त के बंद भाव से इसमें 12% की तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही, बजाज ऑटो के लिए भी जेपी मॉर्गन ने 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 11,225 रुपये तय किया है। यहां भी 13% तक के रैली की उम्मीद जताई गई है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेपी मार्गन में हीरो मोटो को रेड सिगनल के साथ डाउन ग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया है। उसने इस स्टॉक का टारगेट 5,230 रुपए प्रति शेयर दिया है

Auto Stocks: टू-व्हीलर कंपनियों के शेयरों में आज 23 अगस्त को कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JPMorgan) की ओर से इन कंपनियों की रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई। जेपी मॉर्गन ने TVS मोटर कंपनी की रेटिंग को बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ कर दिया है और इसे 3,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को गुरुवार 22 अगस्त के बंद भाव से इसमें 12% की तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही, बजाज ऑटो के लिए भी जेपी मॉर्गन ने 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 11,225 रुपये तय किया है। यहां भी 13% तक के रैली की उम्मीद जताई गई है।

TVS मोटर के शेयर पर बुलिश होने के पीछे मुख्य कारण इसका नया जुपिटर 110 स्कूटर है, जिसे हाल ही में 73,700 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं दूसरी ओर, बजाज ऑटो को 12 टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों के लिए PLI मंजूरी मिली है।

जेपी मॉर्गन का मानना है कि TVS ने अपने मार्केट शेयर को कायम रखा है, जिसके चलते वित्त वर्ष 2026 और 2027 के दौरान उसकी अर्निंग प्रति शेयर (EPS) में 5 से 18% का इजाफा हो सकता है। जुलाई 2024 तक, TVS की टू-व्हीलर मार्केट में 17.4% की बाजार हिस्सेदारी थी, जो इसे देश की तीसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बनाती है।


इसी तरह, बजाज ऑटो के लिए जेपी मॉर्गन का कहना है कि यह कंपनी मजबूत क्षमता और सही दिशा में काम कर रही है। इसके चलते वित्त वर्ष 2026 और 2027 में इसकी अर्निंग प्रति शेयर में 3-5% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

पिछले एक साल में बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर दोनों ने अपने सेक्टोरल इंडेक्स के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया है। बजाज ऑटो का शेयर पिछले एक साल में जहां 120 फीसदी चढ़ा है। वहीं टीवीएस मोटर ने अपने निवेशकों को 105 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स इस दौरान करीब 60 फीसदी चढ़ा है।

जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट्स के मुताबिक, भारतीय ऑटो सेक्टर में टू-व्हीलर अभी भी सबसे मजबूत सेगमेंट बना हुआ है। ये पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट से भी तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई में दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 17% बढ़ा, जबकि पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 10.18% का उछाल देखा गया। एनालिस्ट्स का कहना है इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने की रफ्तार धीमी है। इसलिए पारंपरिक फ्यूल व्हीकल्स के मार्जिन पर जल्द दबाव की उम्मीद नहीं है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ जेपी मॉर्गन टू-व्हीलर सेगमेंट को लेकर पॉजिटव है। वहीं उसने हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग को 'न्यूट्रल' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस 5,230 रुपये तय किया है। इसी तरह, रॉयल एनफील्ड को बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स पर भी ब्रोकरेज का नजरिया 'न्यूट्रल' है, और इसका टारगेट प्राइस ₹4,510 रखा है।

यह भी पढ़ें- Nifty 50 से इन शेयरों की होगी विदाई, तो इनकी होगी एंट्री, ऐसे हुआ कैलकुलेशन

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।