UCO Bank Q2: पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक लिमिटेड ने आज 19 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50 फीसदी बढ़ गया है। बैंक ने इस अवधि में 602 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यूको बैंक ने 401.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। बीते शुक्रवार को बैंक के शेयरों में 1.22 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 45.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
