Ujjivan Small Finance Bank share price: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के शेयरों में 12 मई को 5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है। इस स्मॉल फाइनेंश बैंक ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस अवधि में बैंक के लोनबुक में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली। इसके अलावा इस अवधि में बैंक की एसेट क्वालिटी में और कलेक्शन क्षमता में भी जोरदार सुधार देखने को मिला है। बैंक के चौथी तिमाही के नतीजों ने निवेशकों को खुश कर दिया है। 12: 55 बजे के आसपास ये शेयर एनएसई पर 1.15 रुपए यानी 3.93 फीसदी की बढ़त के साथ 30.40 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस शेयर का दिन का लो 29.40 रुपए का है जबकि दिन का हाई 30.80 रुपए का है।
