Ujjivan SFB के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में शानदार रहा है। इसमें बैंक की एसेट क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट का बड़ा हाथ है। इसकी वजह से बैंक को बैड लोन के लिए ज्यादा प्रोविजनिंग करने की जरूरत नहीं पड़ी, जिससे उसका प्रॉफिट बढ़ा। अब बैंक की सेहत अच्छी नजर आ रही है। इसमें आर्थिक हालात में आई बेहतरी का भी हाथ है। सवाल है कि क्या इस स्टॉक में निवेश करने का यह सही वक्त है? इस सवाल का जवाब पाने के लिए हमें उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के परफॉर्मेंस को करीब से देखना होगा। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में बैंक का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 30 फीसदी बढ़ा है। इससे पता चलता है कि पिछले फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही से ग्रोथ अच्छी बनी हुई है।
