यूक्रेन संकट ने मचाया कोहराम, जानिए बाजार के आउटलुक पर टॉप एनालिस्ट की क्या है राय

गोल्ड मैन सैक्स के निवेश रणनीतिकारों का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सब कुछ ठीक है। हमें स्थितियों पर नजर रखना होगा.

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
मार्को कोलानोविक ने इस नोट में आगे लिखा है कि बाजार के लिए सबसे बुरा दौर बीत गया लगता है । ऐसे में दूसरे अप्रत्यक्ष जोखिम ज्यादा अहम नजर आ रहे हैं

यूक्रेन की लड़ाई ने फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में आक्रमक बढ़ोतरी की संभावनाओं को थोड़ा कम कर दिया है। जिसके चलते अमेरिकन इक्विटी बाजारों में आने वाले हफ्तों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद तेजी देखने को मिल सकती है । ये विचार JPMorgan Chase & Co. के एनालिस्ट की है। जिसके टीम लीडर मार्को कोलानोविक (Marko Kolanovic)है। मार्को कोलानोविक ने निवेशकों से बार-बार कहा है कि ग्लोबल इक्विटी में आने वाली हर गिरावट में खरीदारी करें।

सोमवार को जारी अपने ताजे नोट में इस टॉप रैंक्ड निवेश रणनीतिकार का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी यूरोप में चल रहे संघर्ष का अमेरिका कंपनियों के नतीजों पर सीधा असर नहीं होगा । निवेशकों को इनकी सलाह है कि वे यूरोपियन एसेट्स में वर्तमान संघर्ष के दौरान अंडरवेट रहें। क्योंकि यूक्रेन पर रशियन आक्रमण के बाद स्थितियां बिगड़ने की संभावना बनी हुई हैं।

कोलानोविक ने यह भी कहा है कि पूर्वी यूरोप में चल रहे संघर्ष के चलते मार्च में अमेरिकी ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की बढ़त की संभावना भी कम हो गई है।


जानकारों का यह भी कहना है कि रूस के लागू किए गए प्रतिबंध से इकोनॉमी ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। एनर्जी प्राइसिंग अभी भी नियत्रंण के बाहर नहीं गई है। इसके सिवा Nasdaq 100 इंडेक्स बीयर मार्केट के लेवल तक टूट चुका है। ऐसे में अब टेक स्टॉक्स में एक बार फिर रिबाउंड आने की संभावना है।

निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में बड़े प्राइवेट बैंकों को करना चाहिए शामिल: Teji Mandi के वैभव अग्रवाल

मार्को कोलानोविक ने इस नोट में आगे लिखा है कि बाजार के लिए सबसे बुरा दौर बीत गया लगता है । ऐसे में दूसरे अप्रत्यक्ष जोखिम ज्यादा अहम नजर आ रहे हैं। कमोडिटी की बढ़ती कीमतें, इसके चलते महंगाई की बढ़ती दर और इसका ग्रोथ और कंज्यूमर पर पड़ने वाला असर जैसे जोखिम ज्यादा अहम हो गए हैं।

इस बीच गोल्ड मैन सैक्स के निवेश रणनीतिकारों का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सब कुछ ठीक है। हमें स्थितियों पर नजर रखना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।