UltraTech Cement Q3 Result: अल्ट्राटेक सीमेंट ने आज दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए और इसमें सामने आया कि कंपनी का रेवेन्यू 22% से अधिक तो मुनाफा भी करीब 27% उछल पड़ा। साथ ही लागत बढ़ने के बावजूद इसका ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़ा है। इसका अब 27 जनवरी को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा, तो शेयरों पर असर दिख सकता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगी। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की मौजूदा स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 23 जनवरी को बीएसई पर यह 0.03% की मामूली बढ़त के साथ ₹12368.30 पर बंद हुआ था।
