Get App

UltraTech Q4 Results: सारे अनुमान छूटे पीछे, 35% बढ़ा मुनाफा, अब शेयरहोल्डर्स को मिलेगा धांसू डिविडेंड

UltraTech Cement Share Price: बेहतर नतीजे की उम्मीद में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई। कंपनी ने निराश भी नहीं किया और जब इसने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 के नतीजे पेश किया तो इसने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। बिल्डिंग मैटेरियल्स की मजबूत मांग और ऑपरेटिंग कॉस्ट में गिरावट के चलते अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 35 फीसदी बढ़ गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 3:53 PM
UltraTech Q4 Results: सारे अनुमान छूटे पीछे, 35% बढ़ा मुनाफा, अब शेयरहोल्डर्स को मिलेगा धांसू डिविडेंड
उत्तर भारत में कड़क सर्दियों और दक्षिण भारत में त्योहार के चलते सीमेंट सेक्टर के लिए मार्च तिमाही की शुरुआत सुस्त रही। पूर्वी हिस्से में राजकोषीय चुनौतियां रहीं। हालांकि फिर तिमाही के आखिरी तक आते-आते अच्छी रिकवरी दिखी।

UltraTech Cement Share Price: बेहतर नतीजे की उम्मीद में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई। कंपनी ने निराश भी नहीं किया और जब इसने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 के नतीजे पेश किया तो इसने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। बिल्डिंग मैटेरियल्स की मजबूत मांग और ऑपरेटिंग कॉस्ट में गिरावट के चलते अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 35 फीसदी बढ़ गया। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 70 रुपये के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। शेयरों की बात करें तो आज BSE पर यह 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 9984.90 रुपये पर बंद हुआ है।

इंट्रा-डे में यह 3.19 फीसदी उछलकर 10,009.85 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले साल 2 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 7,436.75 और 29 दिसंबर 2023 को एक साल के हाई 10,522.65 रुपये पर था।

UltraTech Cement के मार्च नतीजे की खास बातें

मार्च तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35 फीसदी उछलकर 2258.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मनीकंट्रोल के पोल में 12 ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया था कि इसका मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 1,976.58 करोड़ रुपये रह सकता है। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो मार्च 2024 तिमाही में सालाना आधार पर यह 9.4 फीसदी उछलकर 20,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 21 फीसदी और मुनाफे में 27.3 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के कंसालिडेटेड EBITDA की बात करें तो सालाना आधार पर यह 3,444 करोड़ रुपये से उछलकर 4,250 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें