Andar Ki Baat: इनरवियर बेचने वाली दिग्गज कंपनियों डॉलर (Dollar) और रूपा एंड कंपनी (Rupa and Company) के शेयरों में आज दमदार तेजी रही। इससे पहले कई दिनों तक इनमें या तो गिरावट रही या मामूली तेजी। डॉलर के शेयर आज बीएसई पर 13 फीसदी से अधिक चढ़कर 358.65 रुपये के भाव (Dollar Share Price) और रूपा 16 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 237.95 रुपये के भाव (Rupa Share Price) पर बंद हुआ है। टिप्स2ट्रेड के को-फाउंडर एआर रामचंद्रन के मुताबिक दोनों ही स्टॉक्स डेली और वीकली चार्ट पर ओवरसोल्ड जोन में आ गए यानी कि इकोनॉमी की सुस्ती का असर इनके भाव में शामिल हो चुका है। दोनों ही कंपनियों के शेयर कमजोर दिसंबर तिमाही के चलते 27 फरवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। ऐसे में निवेश के लिए क्या स्ट्रैटजी हो, इसके बारे में नीचे बताया जा रहा है।
