गुरूवार 26 दिसंबर को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

United Breweries पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि गुरूवार को कमाई के लिए United Breweries के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 2053 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 2040 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement
ITC पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 485-490 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: भारतीय शेयर बाजार निफ्टी बैंक मंथली एक्सपायरी के दिन मंगलवार को दायरे में रहे। सेंसेक्स, निफ्टी की सपाट क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 67 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 26 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स भी सीमित दायरे में बंद हुए। सेंसेक्स 67 प्वाइंट गिरकर 78,473 पर बंद हुआ। निफ्टी 26 प्वाइंट गिरकर 23,728 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - United Breweries

प्रकाश गाबा ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए युनाइटेड ब्रुअरीज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2053 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2040 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का BTST कॉल - ITC


आशीष बहेती ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए आईटीसी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 478 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 485-490 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 474 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Lupin

अमित सेठ ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ल्युपिन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2169 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2150 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Infosys सब्सिडी वाली जमीन लेती है लेकिन नौकरियां नहीं देती, कर्नाटक के विपक्षी नेता ने सदन में लगाया आरोप

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Jubilant Food

रचना वैद्य ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए जुबिलेंट फूड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 706 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 720 से 725 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 700 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Radico Khaitan

कविता जैन ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए रैडिको खेतान में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2537 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2495 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।