Get App

यूनाइटेड स्पिरिट्स और ITC में होगी जोरदार कमाई, कोटक बैंक और इंडियन होटल्स पर बनी रहे नजर : अनुज सिंघल

कोटक बैंक करीब ढ़ाई फीसदी फिसला है। ऐसे में बाजार और स्टॉक पर राय रखते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा है कि विप्रो, इंडियन होटल्स, कोटक बैंक में आज हलचल देखने को मिल सकती है। अनुज का कहना है कि विप्रो के आज फोकस में रहेगा। विप्रो का ADR 11 फीसदी नीचे है। शेयर शुक्रवार को 2.3 फीसदी फिसला था। जून से शेयर में 27 फीसदी का उछाल आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 12:40 PM
यूनाइटेड स्पिरिट्स और ITC में होगी जोरदार कमाई, कोटक बैंक और इंडियन होटल्स पर बनी रहे नजर : अनुज सिंघल
मॉर्गन स्टेनली की कोटक बैंक पर ओवरवेट रेटिंग है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए लक्ष्य 2150 रुपए से बढ़ाकर 2300 रुपए कर दिया है

बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी में निचले स्तरों से 200 अंक और बैंक निफ्टी में 550 अंक से ज्यादा का सुधार है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में लौटे। हालांकि फीयर इंडेक्स INDIA VIX 4 फीसदी से ज्यादा उछला है। रिजल्ट के बाद HDFC बैंक ने आज रफ्तार पकड़ी है। शेयर आज करीब 2 फीसदी ऊपर है। बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सुधार दिखा है। उधर कमजोर नतीजों के बाद कोटक बैंक करीब ढ़ाई फीसदी फिसला है। ऐसे में बाजार और स्टॉक पर राय रखते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा है कि विप्रो, इंडियन होटल्स, कोटक बैंक में आज हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं, ITC और यूनाइडेट स्पिरिट में जोरदार कमाई के मौके दिख रहे हैं।

फोकस में विप्रो (रेड सिगनल)

अनुज का कहना है कि विप्रो के आज फोकस में रहेगा। विप्रो का ADR 11 फीसदी नीचे है। शेयर शुक्रवार को 2.3 फीसदी फिसला था। जून से शेयर में 27 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी की CC रेवेन्यू ग्रोथ माइनस 1 फीसदी पर रही है। जबकि इसमें फ्लैट ग्रोथ का अनुमान था। लगातार 6 तिमाहियों से रेवेन्यू घट रहा है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि प्रतियोगियों के मुकाबले आगे भी कमजोर रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। प्रतियोगियों के मुकाबले बड़ा P/E मल्टीपल डिस्काउंट संभव है। IT सेक्टर में रिकवरी के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। विप्रो को रिकवरी का फायदा उठाने के लिए एक्जीक्यूशन बेहतर करना होगा।

इंडियन होटल्स ((रेड सिगनल)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें