US Inflation Report November 2024: नवंबर महीने के लिए अमेरिका के महंगाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। उम्मीद के मुताबिक अमेरिका में नवंबर 2024 में एनुअल इनफ्लेशन रेट बढ़कर 2.7 फीसदी हो गई है। यह अक्टूबर के 2.6% से थोड़ा अधिक है। ये आंकड़े आज 11 नवंबर को श्रम सांख्यिकी ब्यूरो ने जारी किए हैं। नवंबर में अमेरिकी CPI में पिछले महीने की तुलना में 0.3% की बढ़ोतरी हुई है, जो अप्रैल 2024 के बाद सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है। इससे वार्षिक मुद्रास्फीति दर 2.7% हो गई, जो अक्टूबर में दर्ज 2.6% से थोड़ी अधिक है।
