Get App

भूकंप के मलबे में फोटोशूट करवाने वाली ये मॉडल इंटरनेट पर हो गईं वायरल, कौन हैं ग्रेसी बोन?

भूकंप से तबाह हुए इलाके में मलबे के बीच फोटो खिंचवाने वाली मॉडल ग्रेसी बोन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरें वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने उनके अंदाज पर सवाल उठाए, जिसके बाद ग्रेसी ने वीडियो जारी कर बताया कि वह वहां क्यों पहुंची थीं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 1:44 PM
भूकंप के मलबे में फोटोशूट करवाने वाली ये मॉडल इंटरनेट पर हो गईं वायरल, कौन हैं ग्रेसी बोन?
आलोचनाओं के बीच ग्रेसी ने एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी।

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आती हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने के साथ विवाद भी खड़ा कर देती हैं। इन दिनों मॉडल ग्रेसी बोन (Gracie Bon) अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। भूकंप से प्रभावित इलाके में मलबे के बीच उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके फोटोशूट के तरीके पर सवाल उठाए, तो ग्रेसी ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। आखिर कौन हैं ग्रेसी बोन और उनकी तस्वीरों को लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं।

मलबे के बीच तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आईं ग्रेसी बोन

पिछले हफ्ते आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा के बाद कई जगहों पर इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा। इसी बीच ग्रेसी बोन ने रविवार को भूकंप प्रभावित इलाके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें वह मलबे के बीच पोज देती नजर आईं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने देश के हालात पर दुख जताया। ग्रेसी ने लिखा कि भौतिक चीजों को दोबारा हासिल किया जा सकता है, लेकिन जिंदगी अनमोल है। उन्होंने लोगों से वर्तमान के लिए आभारी रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें