US-Iran War: जब कोई युद्ध शुरू होता है तो सबसे पहले फाइनेशियल मार्केट्स पर उसका असर पड़ता है। अनिश्चितता की वजह से निवेशकों में डर देखने को मिलता है। हालांकि, पिछले 60 सालों में मिडिलईस्ट में बड़े टकराव को देखने पर एक क्लियर पैटर्न नजर आता है। मार्केट के लिए इस टकराव से ज्यादा अहम ग्लोबल इकोनॉमी की सेहत रही है। इन टकरावों के क्रूड ऑयल, गोल्ड, सिल्वर, एसएंडपी 500 और सेंसेक्स पर 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 12 महीनों के असर की स्टडी से कुछ बातें पता चलती हैं।
