Global Market: वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशक मिलेजुले आर्थिक आंकड़ों और कंपनी नतीजों को देखते हुए सर्तक नजर आए। निवेशकों की नजरों अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी लगी हुई हैं। अमेरिकी बाजार में टेक्नोलॉजी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया सहित तमाम मेगाकैप शेयरों की खूब पिटाई हुई। हाउसिंग मार्केट के आंकड़े उम्मीद से ज़्यादा मजबूत रहे। एसएंडपी ग्लोबल सर्वे के मुताबिक जनवरी में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कारोबारी गतिविधि नौ महीने के निचले स्तर पर आ गई। हालांकि, कंपनियों नई भर्ती में बढ़त की जानकारी दी है। इससे संकेत मिलता है कि इस साल फेडरल रिजर्व मौद्रिक नितियों में सतर्कता का नजरिया अपना सकता है। कंज्यूमर सेंटीमेंट पर मिशिगन विश्वविद्यालय का अंतिम अनुमान 73.2 के पिछले अनुमान से घटकर 71.1 पर रहा है।
