Get App

अमेरिकी मिडटर्म में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर! डॉलर-ट्रेजरी यील्ड धड़ाम, जानें भारतीय बाजार पर इसका क्या होगा असर

US Midterm-Indian Market Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की बंपर बढ़त से ग्लोबल बाजारों में हलचल मच गई है। रिपब्लिकन का दबदबा घटने की आशंका में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में भारी गिरावट आई है। मनीकंट्रोल की स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जोया स्प्रिंगवाला के मुताबिक, इस फेरबदल से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है, जो भारतीय बाजार और रुपये के लिए राहत की बड़ी राहत खबर है। जानिए अमेरिकी कांग्रेस में पावर शिफ्ट होने का क्या होगा भारत और दुनिया पर असर?

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 10:47 AM
अमेरिकी मिडटर्म में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर! डॉलर-ट्रेजरी यील्ड धड़ाम, जानें भारतीय बाजार पर इसका क्या होगा असर
भारत के लिए यह चुनावी नतीजा सीधे बाजार से ज्यादा भू-राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है

US Midterm Election Results 2026 Impact: अमेरिका के हाई-प्रोफाइल मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के क्लीन स्वीप की सुगबुगाहट के साथ ही वैश्विक वित्तीय बाजारों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण कमजोर होने की आशंका से यूएस डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मनीकंट्रोल की स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जोया स्प्रिंगवाला के मुताबिक, अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की इस संभावित बढ़त का सीधा असर कच्चे तेल, कॉर्पोरेट टैक्स, ग्लोबल ट्रेड और भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा। अगर इस चुनाव में डेमोक्रेट्स बहुमत पाने में कामयाब हो जाते हैं तो जानिए क्या असर पड़ेगा?

1. कच्चे तेलकी कीमतों को राहत?

ग्लोबल मार्केट की नजरें इस समय कच्चे तेल पर टिकी हैं। कांग्रेस में डेमोक्रेटिक के बहुमत आने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान संघर्ष से पीछे हटने और मध्य पूर्व में तनाव कम करने का भारी दबाव बनेगा, जिससे क्रूड की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें