नए साल में लगातार चढ़ रहा अमेरिकी मार्केट, 1500 प्वाइंट्स उछलकर Dow Jones पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

US Stock Market Rally: अमेरिकी स्टॉक मार्केट ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार की। डाऊ जोन्स (Dow Jones) और एसएंडपी 500 (S&P 500) तो रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया जबकि नास्डाक (Nasdaq) महज 500 प्वाइंट्स के करीब ही दूर है। जानिए आगे क्या रुझान है और इस साल इनमें कितनी तेजी की गुंजाइश है? अमेरिकी इकॉनमी की क्या स्थिति है?

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी मार्केट में छाई हुई रौनक के बीच डाऊ जोन्स (Dow Jones) करीब 500 प्वाइंट्स उछलकर पहली बार 49 हजार के पार जाकर बंद हुआ है। इस साल के तीन कारोबारी दिनों में यह करीब 1500 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा है।

US Stock Market Rally: अमेरिकी स्टॉक मार्केट में नए साल 2026 में लगातार बहार छाई हुई है। बेंचमार्क इंडेक्सेज लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूत हुए। अमेरिकी मार्केट में छाई हुई रौनक के बीच डाऊ जोन्स (Dow Jones) करीब 500 प्वाइंट्स उछलकर पहली बार 49 हजार के पार जाकर बंद हुआ है। इस साल के तीन कारोबारी दिनों में यह करीब 1500 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट का एक और अहम इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एसएंडपी 500 भी ओवरनाइट 0.6% की बढ़त के साथ 6950 के करीब रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ तो नास्डाक भी 0.6% मजबूत हुआ है लेकिन अभी यह अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 500 प्वाइंट्स दूर बना हुआ है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट के साथ-साथ गोल्ड की भी कीमतें बढ़ी हैं और यह प्रति औंस $4500 के पार चला गया है जबकि चांदी भी प्रति औंस $80 के पार है। वहीं कच्चे तेल की बात करें तो वेनेजुएला पर अमेरिकी आक्रमण के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई मामूली बढ़त भी खत्म हो गई और ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से प्रति बैरल $60 पर आ गई।

US Stock Market Rally के बावजूद Nvidia धड़ाम


अमेरिकी स्टॉक मार्केट ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार की और इस साल सभी तीनों कारोबारी दिन ऊपर चढ़े हैं। साथ ही डाऊ जोन्स और एसएंडपी 500 तो रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया जबकि नास्डाक महज 500 प्वाइंट्स के करीब ही दूर है। वहीं दूसरी तरफ दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp) के शेयर धड़ाम हो गए। यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब कंपनी का कहना कि इस साल 2026 के आखिरी तक मौजूदा और भविष्य के एआई और डेटा सेंटर चिप्स से $50 हजार करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो सकता है क्योंकि कंपनी को अपने एच200 एआई चिप्स के लिए चीन में मजबूत मांग दिख रही है। बता दें कि एनवीडिया अब चीन को अपना चिप निर्यात कर सकती है यानी कि इसका कारोबारी आउटलुक बेहतर दिख रहा है, फिर भी निवेशकों ने ताबड़तोड़ मुनाफावसूली की।

अमेरिकी इकॉनमी की क्या है स्थिति?

अमेरिका में सर्विसेज पीएमआई दिसंबर महीने में भी आगे बढ़ा लेकिन पिछले साल अप्रैल के बाद से इसकी रफ्तार सबसे सुस्त रही। दिसंबर महीने में सर्विसेज पीएमआई 52.5 रही जोकि नवंबर महीने में 54.1 रही। इसके 50 से ऊपर होने का मतलब है कि विस्तार हो रहा है और 50 से नीचे आने का मतलब है एक्टिविटीज सिकुड़ रही है। सीएमई फेडवॉच के मुताबिक इस आंकड़े से फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में कोई खास बदलाव नहीं आया है और 80% से अधिक पार्टिसिपेंट्स अभी भी यथास्थिति नीति का अनुमान लगा रहे हैं।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में आगे क्या है रुझान?

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के मार्केट पल्स सर्वे में शामिल 590 लोगों में 60% का मानना है कि एसएंडपी 500 में इस साल 10%-20% की तेजी आएगी, जो लगातार चौथा साल होगा जब दोहरे अंकों में रिटर्न मिलेगा। इससे पहले ऐसी तेजी आखिरी बार 1995-1999 में दिखी थी। सर्वे में शामिल अधिकतर का मानना है कि अमेरिकी डॉलर की कमजोर जारी रहेगी और एनवीडिया साल का सबसे अच्छा परफॉरमेंस वाला एसेट साबित होगा जोकि गोल्ड और अन्य मेटल से भी अच्छा परफॉर्म करेगी।

Market cues : निफ्टी के 26200 से नीचे बने रहने पर कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद, 26300–26400 के ज़ोन में रेजिस्टेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।