अमेरिकी शेयर बाजार की शानदार तेजी केवल एक ही दिन कायम रह सकी। आज, गुरुवार को ये एक बार फिर गिरावट में हैं। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,571 अंक या 3.9% गिर चुका है। S&P 500 में 4.6% की गिरावट आई है, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 5.3% लुढ़का है। कंपनियों की बात करें तो एप्पल का शेयर 2%, टेस्ला का 5% से ज्यादा, एनवीडिया का 3.6% और मेटा प्लेटफॉर्म का 3.8% टूटा है। 2 अप्रैल को अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के बाद से एसएंडपी 500 6% से अधिक नीचे आया है।
