Get App

'अमेरिकी शेयर बाजार में आ सकती है 10-15% की गिरावट', एक्सपर्ट्स बोले- भारी उतारचढ़ाव के लिए तैयार रहें निवेशक

Share Markets: शेयर बाजार के निवेशकों को आने वाले दिनों में काफी उथलपुथल का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के बाद मार्केट एक्सपर्ट्स अमेरिकी शेयर बाजार में 10 से 15% तक की भारी गिरावट आने की आंशका जता रहे हैं। यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट, एड यार्डेनी ने अमेरिकी मार्केट में 10-15% के करेक्शन का अनुमान लगाया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 2:10 PM
'अमेरिकी शेयर बाजार में आ सकती है 10-15% की गिरावट', एक्सपर्ट्स बोले- भारी उतारचढ़ाव के लिए तैयार रहें निवेशक
Share Market Crash: फेडरल रिजर्व ने कहा कि 2025 के दौरान ब्याज दरों में सिर्फ 2 बार कटौती का अनुमान है

US Stock Markets: शेयर बाजार के निवेशकों को आने वाले दिनों में काफी उथलपुथल का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के बाद मार्केट एक्सपर्ट्स अमेरिकी शेयर बाजार में 10 से 15% तक की भारी गिरावट आने की आंशका जता रहे हैं। यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट, एड यार्डेनी ने अमेरिकी मार्केट में 10-15% के करेक्शन का अनुमान लगाया है। वहीं रेमंड जेम्स इन्वेस्टमेंट के मैट ऑर्टन ने बाजार में 8% तक की गिरावट आने का अनुमान जताया है और कहा कि यह गिरावट निवेशकों को खरीदारी का एक आकर्षक मौका दे सकती है। अमेरिकी शेयर बाजार में अगर गिरावट आई तो इसका असर भारतीय शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।

एड यार्डेनी और मैट ऑर्टन का यह बयान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों के बाद आया है। फेडरल रिजर्व ने 2025 के लिए न सिर्फ अपने महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया, बल्कि उसने 2025 में ब्याज दरों में उम्मीद से कम कटौती का भी संकेत दिया है। इसके चलते डॉलर इंडेक्स उछलकर अपने 2 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

फेडरल रिजर्व ने कहा कि उसे 2025 के दौरान ब्याज दरों में सिर्फ दो बार कटौती होने का अनुमान है। जबकि शेयर बाजार कम से कम 4 कटौती होने की उम्मीद कर रहा था। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अपने बयान में कहा कि 2025 में महंगाई दर के ऊंची बने रहने का अनुमान है, जिसके चलते ब्याज दरों में कटौती को लेकर फेडरल रिजर्व सावधानी से कदम उठाएगा।

जेरोम पॉवेल ने महंगाई के अनुमान में भी बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने फेडरल रिजर्व को 2024 में अब महंगाई दर के 2.8 फीसदी और 2025 में 2.5 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले उन्होंने सितंबर में महंगाई दर के क्रमश: 2.6 फीसदी और 2.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें