अमेरिकी स्टॉक मार्केट में इस साल आ सकती है 17% तक गिरावट, इस दिग्गज मंदड़िये ने दी चेतावनी

Jeremy Grantham वाल स्ट्रीट के सबसे पुराने मंदड़ियों में से एक हैं। वह बेंचमार्क इंडेक्स के लगभग 2,000 तक जाने की बात से भी इनकार नहीं करते हैं, जिसे उन्होंने “भयावह गिरावट” बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट अभी थमी नहीं है और इनवेस्टर्स को बाजार में साल की शुरुआती मजबूती से ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 10:37 AM
जीएमओ के कोफाउंडर और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट Jeremy Grantham ने कहा कि समस्याएं सामान्य से खासी ज्यादा हैं, जो ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच सकती हैं

Jeremy Grantham : जीएमओ के कोफाउंडर और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट जेरेमी ग्रांथम ने कहा कि अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट अभी थमी नहीं है और इनवेस्टर्स को बाजार में साल की शुरुआती मजबूती से ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए। वास्तव में, 84 वर्षीय मनी मैनेजर ने इस साल के अंत के लिए एसएंडपी 500 (S&P 500) की वैल्यू लगभग 3,200 आंकी है। यह इंडेक्स में पूरे साल के दौरान 17 फीसदी और मौजूदा स्तरों से लगभग 20 फीसदी की गिरावट है। Grantham का मानना है कि 2023 में इंडेक्स इससे भी नीचे, संभवतः 3,000 के स्तर तक जा सकता है।

भयावह गिरावट के दिए संकेत

ग्रांथम ने बोस्टन से दिए एक इंटरव्यू में कहा, “समस्याएं सामान्य से खासी ज्यादा हैं, जो ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच सकती हैं।” उन्होंने कहा कि हालात ठीक होने के बजाय और बिगड़ सकते हैं। बुनियादी रूप से दुनिया भर में सिस्टम पूरी तरह से गलत हो सकता है।


Budget picks: शॉर्ट टर्म में चाहते हैं 20% तक रिटर्न तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

ग्रांथम वाल स्ट्रीट के सबसे पुराने मंदड़ियों में से एक हैं। वह बेंचमार्क इंडेक्स के लगभग 2,000 तक जाने की बात से भी इनकार नहीं करते हैं, जिसे उन्होंने “भयावह गिरावट” बताया है।

ग्रोथ और वैल्यू स्टॉक्स में कौन हैं बेहतर

ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद एक दशक के दौरान बाजार को कमजोर रिटर्न से जूझना पड़ा है। दरअसल, अमेरिकी बाजार के तेजी के दौर में ग्रोथ स्टॉक्स ने अगुआई की थी। अब फेडरल रिजर्व महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ा रहा है।

Budget 2023 Expectations Live Updates: सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! वेतन आयोग पर आ सकता है यह बड़ा अपडेट

ग्रांथम ने कहा कि बीते साल वैल्यू स्ट्रैटजीस कुछ ज्यादा कारगर रहीं। इससे पहले, 10 साल तक ग्रोथ दमदार बनी रही। उन्होंने कहा, “वैल्यू बनाम ग्रोथ के मामले में वैल्यू अभी भी ज्यादा आकर्षक है।” उन्होंने कहा कि वैल्यू स्टॉक्स में अगले एक या दो साल में 20 फीसदी तक ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।