Get App

Stocks in News Today: आंध्रप्रदेश में नई लिकर पॉलिसी से झुमेंगे ये शेयर, TCS, एम्फैसिस में भी दिखेगा एक्शन

अनुज सिंघल ने कहा कि आज लिकर कंपनियों पर फोकस रखना चाहिए। दरअसल, आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने नई लिकर पॉलिसी को मंजूरी दी है। दुकानों के खुलने का समय तीन घंटे बढ़ा है। चुनिंदा ब्रांड की कीमतें घटकर `99/क्वार्टर हुई है। निजी कंपनियों के लिकर बिक्री को बढ़ावा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 9:13 AM
Stocks in News Today: आंध्रप्रदेश में नई लिकर पॉलिसी से झुमेंगे ये शेयर, TCS, एम्फैसिस में भी दिखेगा एक्शन
ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी का 10000 करोड़ रुपये का IPO आएगा। अनुज का कहना है कि खबर अच्छी है, लेकिन मार्केट में पहले से ही चर्चा बनी हुई है।

18 सितंबर को फेड आउटकम से पहले आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। जिसके बाद ग्लोबल बाजार में मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अनुज सिंघल ने भारतीय बाजार पर आज के लिए रणनीति बताते हुए कहा कि बड़े प्राइवेट बैंकों में सस्ते वैल्युएशन पर खरीदारी दिख रही है। ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक, एक्सिस बैंक सभी के वैल्युएशन काफी सस्ते हुए है। यहां से एक संभावना है- IT और बैंक दोनों चलें। निफ्टी पर अब 27,272 की चाल की शुरुआत हो सकती है। 25,150 का SL और 27,272 का लॉजिकल लक्ष्य है । इससे बढ़िया रिस्क-रिवॉर्ड क्या मिलेगा। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

लिकर कंपनियों पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि आज लिकर कंपनियों पर फोकस रखना चाहिए। दरअसल, आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने नई लिकर पॉलिसी को मंजूरी दी है। दुकानों के खुलने का समय तीन घंटे बढ़ा है। चुनिंदा ब्रांड की कीमतें घटकर `99/क्वार्टर हुई है। निजी कंपनियों के लिकर बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। तिलकनगर इंडस्ट्रीज का कहना हैकि नई पॉलिसी से 5 साल में वॉल्यूम में 8-10% CAGR संभव है। वहीं बाजार एनालिस्ट का मानना है कि आंध्र प्रदेश की पॉलिसी से वॉल्यूम 7-8% बढ़ सकता है।

1 महीने में USL का शेयर 10 फीसदी चढ़ा है जबकि Tilaknagar में 32 फीसदी की तेजी आई है। वहीं Radico में 33 फीसदी तो Globus Spirits के शेयर में 51 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें