Get App

Q4 Results: मुनाफा 73% गिरा, फिर भी हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड देगी कंपनी

Q4 Results: एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी का चौथी तिमाही में मुनाफा 72.8% गिरकर ₹33.7 करोड़ रहा। कंपनी ने ₹40 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 8:05 PM
Q4 Results: मुनाफा 73% गिरा, फिर भी हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड देगी कंपनी
नतीजों से पहले UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर ₹1,042.65 पर बंद हुआ,

Q4 Results: UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने बुधवार (23 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 72.8% गिरकर ₹33.7 करोड़ रह गया। वहीं रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा और कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹40 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

रेवेन्यू और तिमाही प्रदर्शन

UTI एसेट मैनेजमेंट का मार्च तिमाही में रेवेन्यू करीब ₹317 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग बराबर है। तिमाही आधार पर भी मुनाफा गिरा है। यह दिसंबर तिमाही के ₹123.7 करोड़ से घटकर ₹33.7 करोड़ रह गया। यानी कमाई में लगातार कमजोरी दिखी है।

पूरे साल का प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें