Get App

Utkal Speciality IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर ₹66 का शेयर, आईपीओ को भी मिला था फीका रिस्पांस

Utkal Speciality IPO Listing: उत्कल स्पेशल्टी इंडस्ट्रीज इंडिया पेपर वाले प्रोडक्ट्स और पैकेजिंग मैटेरियल्स बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:12 PM
Utkal Speciality IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर ₹66 का शेयर, आईपीओ को भी मिला था फीका रिस्पांस
Utkal Speciality IPO Listing: उत्कल स्पेशल्टी का ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Utkal Speciality IPO Listing: अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से काम की चीजें और दिखने में आकर्षक चीजें बनाने वाली उत्कल स्पेशल्टी के शेयरों की आज NSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी का आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹66 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹66.00 पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹62.70 (Utkal Speciality Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5% घाटे में हैं।

Utkal Speciality IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

उत्कल स्पेशल्टी का ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.12 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.89 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.10 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 52.34 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.35 करोड़ एलएमएस में नई फीचर्स, नए प्रोडक्ट्स औ कोर्सेज और लैपटॉप की खरीदारी में, ₹5 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Utkal Speciality के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें