Utssav Cz Gold Jewels IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर, लिस्टिंग का उत्सव पड़ा फीका

Utssav Cz Gold Jewels IPO Listing: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स 18, 20, 22 कैरट गोल्ड के गहने तैयार कर देश-विदेश में बेचती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 4:41 PM
Utssav Cz Gold Jewels IPO Listing: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का ₹69.50 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 जुलाई से 2 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Utssav Cz Gold Jewels IPO Listing: देश-विदेश में ज्वैलरी तैयार कर बेचने वाली उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वैल्स (Utssav Cz Gold Jewels) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 47 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 110 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 110.05 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन (Utssav Cz Gold Jewels Listing Gain) नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 115.55 रुपये (Utssav Cz Gold Jewels Share Price) पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 10.44 फीसदी मुनाफे में हैं।

Utssav Cz Gold Jewels IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का ₹69.50 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 जुलाई से 2 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 47.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 36.43 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 64.47 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 46.71 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 63.18 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Utssav Cz Gold Jewels के बारे में

वर्ष 2007 में बनी उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स 18, 20, 22 कैरट गोल्ड के गहने तैयार कर देश-विदेश में बेचती है। यह रिंग, इयरिंग, पेंडेट्स, ब्रेसलेट्स, नेकलेस, घड़ी और जड़ाऊ पिन (ब्रूच) बनाती है। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसलिटी मुंबई के अंधेरी ईस्ट में है और यह सालाना 1500 किग्रा की क्षमता के ज्वेलरी तैयार करती है। इसका कारोबार देश के 17 राज्यों और 2 यूनियन टेरीटरीज के साथ-साथ बाहर के दो देशों में फैला हुआ है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.62 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 3.34 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 7.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 41 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 239.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो 10 महीने में इसे 10.74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 277.33 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

Bajaj Housing Finance IPO: Bajaj Finance की सब्सिडियरी होगी लिस्ट, सेबी ने दी मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।