Va Tech Wabag Share Price: इस तगड़े ऑर्डर से चहके निवेशक, खरीदारी से शेयर पहुंचे एक साल के हाई पर

Va Tech Wabag Share Price: नगरपालिका और उद्योगों को साफ पानी मुहैया कराने वाली कंपनी वा टेक वाबेग (Va Tech Wabag) को तगड़ा ऑर्डर मिला है। इसके चलते आज कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह करीब 5 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 503.20 रुपये पर पहुंच गया। जानिए कंपनी को कैसा ऑर्डर मिला है जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 4:41 PM
Va Tech Wabag को रायगढ़ के Jite में 27 करोड़ लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को डिजाइन कर बनाने और ऑपरेशन का ऑर्डर मिला है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नगरपालिका और उद्योगों को साफ पानी मुहैया कराने वाली कंपनी वा टेक वाबेग (Va Tech Wabag) को तगड़ा ऑर्डर मिला है। इसके चलते आज कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह करीब 5 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 503.20 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 2.16 फीसदी के उछाल के साथ 490 रुपये (Va Tech Wabag Share Price) पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों में यह तेजी 420 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के चलते आई।

    Torrent Power Share Price: स्टॉक में दमदार तेजी, जल्द कर लें Buy ?

    क्या ऑर्डर मिला है Va Tech Wabag को


    कंपनी को रायगढ़ के Jite में 27 करोड़ लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को डिजाइन कर बनाने और ऑपरेशन का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO) ने दिया है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य नवी मुंबई में आने वाले समय में पानी की मांग को पूरा करना है। इस प्लांट में हेतवणे डैम के पानी का इस्तेमाल होगा और फिर इसे विहल में स्थित मौजूदा मास्टर बैलेंसिंग रेजर्वार (Master Balancing Reservoir-MBR) में भेजा जाएगा और फिर इसे आगे बांटा जाएगा। इस काम को 42 महीने में पूरा करना है और कंपनी को 15 साल तक इसके ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम मिला है।

    Adani Group News: लिमिट बढ़ने पर उछले शेयर, 7% चढ़े भाव, सबसे अधिक इस शेयर में तेजी

    एक साल में शेयरों ने 129% दिया रिटर्न

    वा टेक वाबाग के शेयर निवेशकों के लिए शानदार निवेश साबित हुआ है। पिछले साल 17 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 220 रुपये पर था। हालांकि इसके बाद खरीदारी बढ़ी और एक साल में यह 129 फीसदी उछलकर आज यह एक साल के हाई 503.20 रुपये पर पहुंच गया। इस साल वा टेक वाबाग के शेयरों ने करीब 50 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।