BIG MARKET VOICE में बाजार पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े मार्केट एक्सपर्ट आनंद टंडन। उन्होंने आईटी सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही थी। ये तेजी इसलिए आई थी कि बाकी सेक्टर काफी भाग चुके थे ऐसे में आईटी में ही वैल्यूशएन सस्ते होने के कारण तेजी की गुंजाइश थी। आईटी में अभी भी कोई बेड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। अमेरिका का बाजार अभी भी ऐसी पोजीशन में नहीं है जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डर में कोई बड़ी बढ़त हो। अगर अमेरिका में मंदी आती है तो भारतीय आईटी कंपनियों के लिए मुश्किल बढ़ेगी। आईटी शेयरों के वैल्यूएशन भी आकर्षक नहीं दिख रहे हैं।
