Get App

एनर्जी, रेलवे, डिफेंस सेक्टर के वैल्यूएशन हुए बेहतर, आगे इन शेयरों में भी दिखेगी तेजी- गुरमीत चड्ढा

मिडकैप आईटी शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि मिडकैप आईटी के नतीजे अच्छे रहे हैं। बाजार अर्निंग को लेकर अलग-अलग रुख बना रहा है। जिन कंपनियों के नतीजे बेहतर आ रहे है उनमें अच्छी मूव देखने को मिल रही है । वहीं जिनके नतीजे निराश कर रहे है उनमें दबाव भी साफ नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 10:00 AM
एनर्जी, रेलवे, डिफेंस सेक्टर के वैल्यूएशन हुए बेहतर, आगे इन शेयरों में  भी दिखेगी  तेजी- गुरमीत चड्ढा
बजट से क्या उम्मीदें है इसपर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि भारतीय बाजार ने कई सालों से बजट को डिस्काउंट कर दिया है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए कंप्लीट सर्किल के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा का कहना है कि सीमेंट स्टॉक , कैपिटल गुड्स सेक्टर में काफी करेक्शन देखने को मिला है लेकिन इनके वैल्यूएशन अभी भी महंगे लग रहे है। बजट को देखते हुए एनर्जी, रेलवे, डिफेंस कैपेक्स में मेरा झुकाव ज्यादा है। एनर्जी, रेलवे, डिफेंस के वैल्यूएशन कही बेंहतर हुए है।

ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि इस सेक्टर में एमएंडएम पर भरोसा ज्यादा बढ़ा है। स्टॉक में करेक्शन देखने को मिला है। स्टॉक का वैल्यूएशन काफी रीजनेबल नजर आ रहा है। वॉल्यूम ग्रोथ में बढ़त कंपनी मार्केट लीडर में बड़ी है। SUVs में एमएंडएम की लीडरशिप भी काफी बढ़ रही है। इस सेक्टर में हमारी काफी पुरानी होल्डिंग है। ऑटो सेक्टर में SONA BLW का शेयर भी काफी पसंद है। ऑटो एंसिलरी सेगमेंट भी अच्छा लग रहा है।

बाजार अब बजट पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करता

बजट से क्या उम्मीदें है इसपर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि भारतीय बाजार ने कई सालों से बजट को डिस्काउंट कर दिया है। बजट के बाद 1-2 दिनों के लिए बाजार में मोमेंट आता है। बजट से उम्मीदें कम है इसलिए शायद बजट पॉजिटीव सरप्राइस दे सकता है। बाजार अब बजट पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें