Get App

Vama Wovenfab IPO Listing: ₹341 का शेयर लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, लेकिन सेहत हो रही रॉकेट की स्पीड से मजबूत

Vama Wovenfab IPO Listing: वामा वुवनफैब मुख्य रूप से प्लास्टिक के मजबूत वुवन बैग और पैकेजिंग मैटेरियल बनाती है। अब BSE SME पर इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 10:18 AM
Vama Wovenfab IPO Listing:  ₹341 का शेयर लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, लेकिन सेहत हो रही रॉकेट की स्पीड से मजबूत
Vama Wovenfab IPO Listing: वामा वुवनफैब का ₹50 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Vama Wovenfab IPO Listing: कंपनियों की जरूरतों के मुताबिक प्लास्टिक के बैग बनाने वाले वामा वुवनफैब के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹341 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹341.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर यह ₹323.95 (Vama Wovenfab Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.00% घाटे में हैं।

Vama Wovenfab IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

वामा वुवनफैब का ₹50 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 सितंबर तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 2.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.56 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.80 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 14,52,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1.36 करोड़ शेड बनाने, ₹7.25 करोड़ मशीनरी की खरीदारी, ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹7.00 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹7.43 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें