Get App

Varun Beverages के इस दक्षिण अफ्रीकी सौदे को बोर्ड की मंजूरी, ₹1122 करोड़ के प्रस्ताव का शेयरों ने मनाया जश्न

Varun Beverages Share Price: अमेरिका के बाहर पेप्सिको (Pepsico) की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी वरुण बेवेरेजेज के बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में एक काम को मंजूरी दी। इससे कंपनी के कारोबार के और मजबूत होने की संभावना बनी है। इस पर शेयर झूम उठे और जश्न मनाया। जानिए दक्षिण अफ्रीका में कंपनी ऐसा क्या करने वाली है जिससे वरुण बेवेरेजेज के शेयर उछल पड़े?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:19 PM
Varun Beverages के इस दक्षिण अफ्रीकी सौदे को बोर्ड की मंजूरी, ₹1122 करोड़ के प्रस्ताव का शेयरों ने मनाया जश्न
Varun Beverages के बोर्ड ने 209.5 करोड़ दक्षिण अफ्रीकी रैंड (ZAR) यानी ₹1122.59 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर दक्षिण अफ्रीका की ट्विजा प्रोप्रायटरी में 100% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Varun Beverages Share Price: घरेलब स्टॉक मार्केट में खरीदारी के माहौल में वरुण बेवरेजेज के शेयर झूम उठे। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका की एक कंपनी ट्विजा प्रोप्रायटरी लिमिटेड (Twizza Proprietary Ltd) की 100% हिस्सेदारी को खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी पर आज कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और इसके भाव उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अभी भी यह मजबूत स्थिति में बना हुआ है। आज बीएसई पर यह 3.43% की बढ़त के साथ ₹485.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.68% उछलकर ₹486.90 तक पहुंच गया था।

Varun Beverages कब तक हासिल कर लेगी Twizza?

वरुण बेवरेजेज के बोर्ड ने 209.5 करोड़ दक्षिण अफ्रीकी रैंड (ZAR) यानी ₹1122.59 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर दक्षिण अफ्रीका की ट्विजा प्रोप्रायटरी में 100% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण इसकी दक्षिण अफ्रीका में स्थित सहायक कंपनी द बेवरेजेज कंपनी प्रोप्राइटरी लिमिटेड के जरिए की जाएगी। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और एस्वातिनी के प्रतिस्पर्धा आयोगों के साथ-साथ कुछ रेगुलेटरी और अन्य अप्रूवल की जरूरत पड़ेगी। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक यह लेन-देन 30 जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

ट्विजा के बिजनेस की बात करें तो इसका अपना खुद का एल्कोहॉलिक बेवेरेज ब्रांड है जिसे यह बनाकर डिस्ट्रीब्यूट करती है। जब वरुण बेवेरेजेज इसे खरीद लेगी तो ट्विजा इसकी स्टेप डाउन सब्सिडरी बन जाएगी। इस सौदे से दक्षिण अफ्रीका में वरुण बेवरेजेज की उपस्थिति और मजबूत होगी क्योंकि ट्विज़ा केप टाउन, क्वीन्सटाउन और मिडल बर्ग में तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज चलाती है। ये तीनों प्लांट्स बैकवर्ड इंटीग्रेटेड हैं, जिनकी क्षमता कुल मिलाकर पांच प्रीफॉर्म लाइन और एक क्लोजर लाइन है। ट्विजा के कारोबारी सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 (जुलाई-जून) में इसका टर्नओवर ₹901.9 करोड़ रहा। कंपनी का सेल्स वॉल्यूम 7.1 करोड़ और नेट रेवेन्यू ₹901.9 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें